HomeAccidentBageshwar Breaking: कौसानी के पास कार खाई में गिरी, तीन घायल

Bageshwar Breaking: कौसानी के पास कार खाई में गिरी, तीन घायल

सेवालय के 27 दिव्यांग बच्चों की भावुक कहानी
❤️ विशेष कहानी
▶ VIDEO
जब परिवार मजबूर हुए तो ‘सेवालय’ ने थामा हाथ…
27 बच्चों की भावुक कहानी — पूरी कहानी वीडियो में देखें

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कौसानी पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत कौसानी-गरुड़ मोटर मार्ग पर स्थित बुरांश होटल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

तहसीलदार तितिक्षा जोशी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब दो से ढाई बजे के बीच एक आल्टो कार संख्या यूके-01-टीए-3816 गरुड़ से कौसानी की तरफ जा रही थी। कौसानी के निकट बुरांश होटल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से 15 मीटर नीचे गिर गई। इस हादसे में कार में सवार 42 वर्षीय संजय कुमार पुत्र मदन मोहन, 32 वर्षीय दिवाकर पुत्र मदन मोहन निवासी तोतालसिलिंग सोमेश्वर तथा 35 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद निवासी कौसानी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 व स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments