सुयालबाड़ी : हर घर की शान बन रहा तिरंगा, ग्रामीणों में गजब का उत्साह

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर समूचे क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। यहां तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक…

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर समूचे क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। यहां तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक अपने-अपने घरों में तिरंगा लगा स्वतंत्रा का लोक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। अधिकांश नागरिकों का यही कहना है कि देश से प्रेम करने वाले हर व्यक्ति को अपने घर में अवश्य तिरंगा फहराना चाहिए।

तिरंगा अभियान का बड़ा ही सकारात्मक असर यहां चोपड़ा, सुयालबाड़ी, सिरसा, क्वारब, मोना, मनरसा, गंगोरी आदि ग्रामों में देखने को मिल रहा है। यहां तमाम ग्रामीण तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प ले चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह किसी राजनैतिक आह्वान पर नहीं, वरन देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत होने के चलते इस बार अपने घर में तिरंगा ध्वज फहरा रहे हैं। इधर चोपड़ा के बीडीसी सदस्य विनोद चुपडाल व कई अन्य ग्रामों के प्रधानों ने भी अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में लोगों को तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। विनोद चुपडाल ने कहा कि प्रत्येक घर में ग्रामीण अपने घरों में तिरंगा लगा रहे हैं।

यहां दो मकान मालिकों को भरना पड़ा 05-05 हजार का जुर्माना, यह है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *