HomeAccidentहल्दूचौड़ ब्रेकिंग : 26 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर...

हल्दूचौड़ ब्रेकिंग : 26 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ क्षेत्र में पेशकारपुर डी क्लास में आज (बुधवार) सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के पेशकारपुर डी क्लास में पुरानी शराब की दुकान के पीछे नानतिन इंडस्ट्रीज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह 6:30 बजे के आसपास 26 वर्षीय युवक का शव लोगों ने देखा। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मौके पर पहुंचे परिजनों व अन्य ग्रामीणों के अनुसार मृतक नशेड़ी प्रवृत्ति का बताया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

बड़ी खबर : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया इस्तीफा

घटनास्थल पहुंचकर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान राजू जोशी (26) पुत्र तारादत्त जोशी निवासी गोपीपुरम हल्दूचौड़ जिला नैनीताल के रूप में हुई है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

अन्य खबरें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन

हल्दूचौड़ : 26 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

उत्तराखंड (बड़ी खबर) : मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, किसे क्या मिला – देखिए पूरी सूची

लालकुआं : किशनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मिले अपने रेंज कार्यालय स्थित आवास पर मृत, मौके पर पहुंचा पुलिस बल

उत्तराखंड मौसम अपडेट : राज्य के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर जा रहे सैलानी रहें सावधान!

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments