सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पं. श्याम बिहारी मिश्र के निधन पर यहां व्यापारियों में शोक की लहर है। कई व्यापारियों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए स्व. मिश्र को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
शोक प्रकट करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व महामंत्री कमल गुप्ता, कमल बिष्ट, शरद अग्रवाल, दिनेश मठपाल, संजीव गुप्ता, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, अतुल साह, ललित कार्की, सानु अंसारी, मनोज पटवा, दीप जोशी, विनीत बिष्ट व मनोज जोशी आदि व्यापारी शामिल हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।