सीएनई रिपोर्टर मौसम विभाग ने आज बुधवार को उत्तराखंड के कई जनपदों में भारी बारिश व ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं आज केदारनाथ व बदरीनाथ में हुई बर्फबारी के बाद से उत्तराखंड जनपद के तमाम मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाये हैं। अल्मोड़ा में रूक-रूक कर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में आज बादल छाये रहेंगे। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। अल्मोड़ा-नैनीताल में भी बारिश की सम्भावना है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। कई पर्वतीय इलाकों में ओले गिरने का भी अनुमान है। साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।