HomeUncategorizedव्यापार मंडल चुनाव : बागेश्वर में विभिन्न पदों के लिए 17 नामांकन...

व्यापार मंडल चुनाव : बागेश्वर में विभिन्न पदों के लिए 17 नामांकन दाखिल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
आगामी 14 सितंबर को होने जा रहे व्यापार मंडल चुनाव हेतु विभिन्न पदों के लिए 17 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें से महिला उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। कल नाम वापसी होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सरगर्मी तेज, सिर्फ दो पदों पर निर्विरोध निवार्चन तय

व्यापार मंडल चुनाव में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र परिहार ने बताया कि आगामी 14 सितंबर को होने जा रहे व्यापार मंडल चुनावों के लिए आज से 17 दावेदारों नामांकन किया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही 20 व्यापारियों ने अलग-अलग नामांकनपत्र खरीदने है। उन्होंने बताया कि’व्यापार मंडल के बागेश्वर नगर इकाई के चुनाव हेतु आज 20 प्रयाशियों द्वारा नामांकन पत्र लिए गए हैं। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए कवि जोशी, दयाल पाण्डे, राजेंद्र उपाध्याय, दीपक जोशी, देवेंद्र अधिकारी, उपाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र लाल साह, हेम चन्द्र जोशी, जगदीश चंद्र पाठक, गिरीश बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष पद हेतु इन्दु चैधरी, सचिव पद हेतु, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र जोशी, राजेंद्र ओली, पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव पद हेतु मंटू भराड़ा, राहुल साह, कोषाध्यक्ष पद हेतु जगदीश सिंह कार्की ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह भी पढ़े : धामी कैबिनेट की बैठक में इन बड़े मुद्दों पर लगी मुहर, एक क्लिक में पढ़े

उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष महिला व कोषाध्यक्ष पद हेतु एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिनका निर्विरोध चुना जाना तह है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच कर ली गयी है। सभी नामांकन सही पाए गए है। इस दौरान मनीष जखवाल, अनिल कार्की, प्रमोद मेहता, भगत लाल साह, संजय रावल, पंकज पांडेय, सुनील वर्मा, एडवोकेट दिग्विजय जनोटी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments