HomeUttarakhandDehradunUttarakhand : यहां थाने में मिलेंगे खिलौने और काॅमिक्स, दीवारों पर क्राइम...

Uttarakhand : यहां थाने में मिलेंगे खिलौने और काॅमिक्स, दीवारों पर क्राइम रिकार्ड नहीं छोटा भीम व डोरेमोन के चित्र, शुरू होने जा रहा बाल मित्र थाना

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER DEHRADUN

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अपराध की दुनिया भी बड़ी जटिल है। किसी छोटे-मोटे अपराध को अंजाम देने वाला यदि बच्चा हो तो पुलिस कर्मी भी बेबस हो जाते हैं। बच्चे कभी-कभार भूलवश भी कुछ गलत कर बैठते हैं, इन्हें पुलिस की फटकार की नही, बल्कि काउंसलिंग की जरूरत होती है। इन्हीं सब बातों को लेकर उत्तराखंड में अब कुछ नया होने जा रहा है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की मुहिम रंग लाई है। देहरादून के डानलवाला में अब बच्चों का थाना अब तैयार है। इसका उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। आपको बता दें कि इस थाने में ऐसे नाबालिग काउंसलिंग के लिए आयेंगे, जिन्होंने कोई ऐसा काम किया है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। नाबालिग पुलिस की वर्दी से डरें नही, बल्कि उन्हें अपना मित्र समझें यह कोशिस इस थाने में की गई है। जिसके लिए यहां बकायदा एक खास किस्म का रूम भी बनकर तैयार है। यहां बच्चों को खिलौने व काॅमिक्स मिलेंगी। साथ ही दीवारों पर छोटा भीम, डोरेमान जैसे कार्टून बनाये गये हैं। पुलिस कर्मी यहां सादी वर्दी में रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर आयोग व अस्पतालों से भी काउंसलर बुलाये जायेंगे। यहां उन बच्चों की भी काउंसलिंग होगी, जो किन्ही कारणों से घर से भाग कर गुमशुदा हो जाते हैं। पुलिस उन्हें वापस घर भेजने के लिए बड़े ही स्वस्थ माहौल में उनकी भी काउंसलिंग करेगी। देखना यह है कि इस तरह के बाल थाने कितने कारगर होंगे और भविष्य में उत्तराखंड के किन-किन जनपदों में यह खुल सकते हैं।

Almora News : डीएम व एसएसपी ने किया सड़क सुरक्षा माह की जागरूकता रैली का शुभारम्भ, महकमे के अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Almora News : शराब के नशे में खतरनाक ढंग से चला रहा था वाहन, पुलिस ने धरा चालक, स्वीफ्ट कार सीज

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments