╰┈➤ भव्य कलश यात्रा से आगाज, सात दिनों पर मल्ला महल में बिखरेगी बहुरंगी छटा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में रामलीलाओं, दुर्गा महोत्सव और दशहरे की धूम के बाद अब गोलज्यू महोत्सव का भव्य आगाज हो चुका है। जिसका शुभारंभ गुरुवार को पारंपरिक कलश यात्रा से साथ हुआ। मल्ला महल में आकर्षक ढंग से सजे मंच में शाम से रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनने लगी हैं। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का अतिथियों ने औपचारिक उद्घाटन किया।

गोलज्यू महोत्सव की शुरूआत में कलश यात्रा ड्योड़ीपोखर से शुरू हुई, जो मुख्य बाजार होते हुए ऐतिहासिक मल्ला महल पहुंची। जहां महोत्सव का उद्घाटन नगर निगम के महापौर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष मिली लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल सहित कई अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर राजीव गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, हरीश कनवाल, संदीप सिंह, पूनम पालीवाल, मनोहर नेगी, रजा अली अंसारी, लता तिवारी, गोपाल मेहरा सहित नगर निगम के पार्षद एवं अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महोत्सव के तहत दिन में पारंपरिक ऐपण कला पर प्रतियोगिता हुई। जिसके माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, सांस्कृतिक विरासत एवं पारंपरिक कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने का प्रयास हुआ। जय गोल्ज्यू महोत्सव का उद्देश्य कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं एवं धार्मिक आस्था को संरक्षित और प्रोत्साहित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही अल्मोड़ा में उत्सव का माहौल देखने को मिला। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने की तैयारी है। गुरुवार को दिन में उद्घाटन के बाद शाम से मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हो गया।
Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें








