अल्मोड़ा: जनसंघ के प्रथम विधायक गोविंद सिंह बिष्ट के नाम जले 1957 ​दीये

0
जनसंघ के प्रथम विधायक गोविंद सिंह बिष्ट के नाम जले 1957 ​दीये
जनसंघ के प्रथम विधायक गोविंद सिंह बिष्ट के नाम जले 1957 ​दीये

╰┈➤ ‘विरासत हमर अल्माड़’ के बैनर तले जनसंघ के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जनसंघ के स्थापना दिवस पर आज गुरुवार को ‘विरासत हमर अल्माड़’ नामक संस्था ने यहां जनसंघ के सन् 1957 के प्रथम विधायक स्व. गोविंद सिंह बिष्ट के आवास पर जाकर 1957 दीये जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि एवं मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर जनसंघ के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह भंडारी, हरीश कुमार बोरा, पुष्कर सिंह नेगी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में संस्था के संयोजक राजीव गुरुरानी ने कहा कि जनसंघ के गठन के पांच वर्ष के बाद सन् 1957 में अल्मोड़ा विधानसभा से पहला MLA चुना जाना हमारी विरासत है। जो गर्व का विषय है। सन् 1957 के दौर में दीपक चुनाव चिह्न पर गोविंद सिंह बिष्ट ने चुनाव लड़ा और जनता ने उन्हें चुना। जब उत्तर प्रदेश विधानसभा में मात्र 17 विधायक जनसंघ के चुने गए थे, तब अविभाजित उत्तर प्रदेश से मात्र गोविंद सिंह बिष्ट चुने गए थे, जो उत्तर प्रदेश विधानसभा में उप दल नेता बने। इस बात पर उन्होंने खेद व्यक्त किया कि स्व. गोविंद सिंह बिष्ट के नाम का प्रदेश में कोई भी बड़े सरकारी संस्थान का नाम नहीं है। इस अवसर पर धर्मेंद्र बिष्ट, कृष्णा तिलारा, मनीष जोशी, ईश्वर उपाध्याय, हरीश जीना व इंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS