HomeCovid-19हल्द्वानी न्यूज : आज व्यापारी नेताओं ने की गौ सेवा, टीम हेमंत...

हल्द्वानी न्यूज : आज व्यापारी नेताओं ने की गौ सेवा, टीम हेमंत साहू की जमकर सराहना

हल्द्वानी। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू, पंकज कश्यप और जीत सिंह के अगुवाई में गौ सेवा 34वें दिन भी जारी रही। इस दौरान सैकड़ों गायों को हरा चारा खिलाया गया। गौ सेवा में आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और महामंत्री हर्षवर्धन पाण्डे ने हिस्सा लिया। व्यापारी नेताओं ने गोसेवा में जुटी टीम की मुक्त कंठ से सराहना की।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नन्द किशोर, लाला जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल दीपू, नवीन पाण्डे सन्नू, सुभाष कश्यप, यूथ कांग्रेस के जिला संयोजक उमेश विनवाल, युवा कांग्रेस नेता हिमान्शु गाँधी, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल भारती, साहिल राज, हैप्पी माहेश्वरी व अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments