HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का भंडाफोड़, 58 सिलेंडर के...

नैनीताल : गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का भंडाफोड़, 58 सिलेंडर के साथ 4 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

नैनीताल | जिलेभर में गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी के खिलाफ अभियान जारी है, बीते दिन थाना तल्लीताल पुलिस ने गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी करते हुए 2 पिकअप वाहन पकड़े और मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि, मुखबिर से सूचना मिली कि दो पिकअप वाहन, जिनमें इंडेन कमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हैं, मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रहे हैं, जिनका प्रयोग अवैध रूप से कालाबाजारी में किया जायेगा। सूचना के आधार पर डांट चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया, जहां दो पिकअप वाहन संख्या UK04CC1748, UK04CC1896 को रोका और जांच करने पर दोनों वाहनों में क्रमशः 30 (23 भरे, 7 खाली) एवं 28 (17 भरे, 11 खाली) कमर्शियल इंडेन गैस सिलेंडर पाए मिले।

वाहन चालक व सहायक, सूरज सिंह पुत्र संग्राम सिंह, निवासी अमृत रसोई- तल्लीताल तथा अशोक बिष्ट पुत्र जय लाल निवासी गाड़ी पड़ाव- मल्लीताल, हितेश चंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी ओक पार्क- मल्लीताल, गणेश बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट, निवासी रॉयल होटल कंपाउंड- मल्लीताल उक्त सभी व्यक्ति वैध कागजात नहीं दिखा पाए और ना ही सिलेंडरों के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी दे सके। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध रूप से की जा रही थी। अभियुक्तों को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में एएसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments