Corona Update: आज एक जगह 01, तो दूसरी जगह 03 नये कोरोना पॉजिटिव केस

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अभी भी अपना अस्तित्व बनाए हुए है, हालांकि कोरोना पॉजिटिव केसों में कमी जरूर आई है।
अल्मोड़ा: जिले में आज 01 कोरोना पॉजिटिव केस आया है, जो चौखुटिया ब्लाक का है। अब तक जिले में कुल 11,889 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें से 11,744 केस डिस्चार्ज/माइग्रेट हो गए जबकि 139 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब जिले में 06 एक्टिव केस हैं।
बागेश्वर: यहां आज कोरोना पॉजिटिव के 03 नये केस आए हैं जबकि आज कोई भी मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए 254 सैंपल भेजे गये हैं। अब तक जिले में 6040 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 5976 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब ​एक्टिव केसों की संख्या 08 है। जिले में अब तक कुल 56 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS