एक जोड़ी जूते बचाने को गंगनहर में लगा दी छलांग, लापता

0
एक जोड़ी जूते बचाने को गंगनहर में लगा दी छलांग, लापता
एक जोड़ी जूते बचाने को गंगनहर में लगा दी छलांग, लापता

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार। रुड़की में एक जूता ​व्यापारी गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। बुधवार सांय एक जोड़ी जूते नहर में गिर गए। जिन्हें निकालने के प्रयास में वह नहर में कूद गया, लेकिन पानी के तेज बहाव के साथ बह गया।


ADVERTISEMENTS

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेडी महावतपुर गांव निवासी 55 साल के मुंतजिर पुत्र निसार अहमद अलग-अलग पीठ बाजारों में जूते बेचने का काम करता है। रुड़की में भी बुधवार को गंगनहर किनारे पीठ बाजार लगता है, इसी पीठ बाजार में उसने अपनी दुकान लगा रखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसका एक जोड़ी जूता गंगनहर में गिर गया, जिसे निकालने के लिए व्यापारी ने गंगनहर में छलांग लगा दी।

मोनू जलवीर ने की बचाने की कोशिश

इस बीच वह पानी के तेज बहाव में डूबने लगा। वहीं व्यापारी को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पास ही रहने वाले मोनू जलवीर ने व्यापारी को बचाने के लिए नहर में छलांग लगाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी गंगनहर की तेज धारा में ओझल हो गया। सूचना पाकर जल पुलिस के गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन व्यापारी का कुछ पता नहीं चल सका। सर्च अभियान आज फिर चलाया जायेगा।

ADVERTISEMENTS