बिग ब्रेकिंग : चौरासी के समीप मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

0
चौरासी के समीप मिला अज्ञात शव
प्रतीक चित्र : चौरासी के समीप मिला अज्ञात शव

क्षत-विक्षत शव से आ रही थी बदबू

चार से पांच रोज पुराना होने का अंदेशा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत चौरासी के समीप एक वृद्ध का क्षत-विक्षत शव मिला। उससे बदबू भी आ रही है।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के अनुसार एक स्थानीय बकरी पालक गोविंदी देवी ने शव देखा। वह बकरियां चराने गईं थीं। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया कि कोई आदमी आर्य समाज के भवन के पास झाड़ियों में सोया हुआ है। वह हिल-डुल भी नहीं रहा है। वहां से बदबू भी आ रही है।

घटना की सूचना पर प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लिया है। बताया कि अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वृद्ध की उम्र लगभग 60 वर्ष हो सकती है।

मोर्चरी में रखा है

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा गया है। शव चार से पांच दिन पुराना हो सकता है। कोतवाल श्रीमती बिष्ट ने बताया शव की शिनाख्त होने के बाद पीएम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS