HomeAccidentराहुल की रैली से लौट रहे कांग्रेस नेता कुंदन सिंह बथ्याल की...

राहुल की रैली से लौट रहे कांग्रेस नेता कुंदन सिंह बथ्याल की दर्दनाक मौत

पैराफिट तोड़कर नदी में समाई कार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली में शामिल होकर वापस लौट रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मुन्स्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथ्याल (70) की अल्मोड़ा-शेराघाट मोटर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। काचुला पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के पैराफिट को तोड़ते हुए लगभग 50 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। वाहन के नीचे दबने से पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार में सवार दो अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहद नाजुक हालत में अल्मोड़ा हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

धौलछीना थाना प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट के अनुसार, पिथौरागढ़ के नाचनी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह अपने साथी गणेश कुमार (32) और भूपेंद्र प्रसाद (25) के साथ सुबह 11:20 बजे कार (UK04Y 2999) से अल्मोड़ा पहुंचे थे। दोपहर 12:20 बजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मंच से सूचित किया कि खराब मौसम के कारण लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विमान लैंड नहीं हो सका और रैली रद्द कर दी गई। इसके बाद पार्किंग से अपनी कार लेकर तीनों कार्यकर्ता वापस नाचनी के लिए रवाना हुए थे।

दोपहर करीब 2:00 बजे काचुला पुल के पास पहुंचते ही कार बेकाबू हो गई और सीधे नदी में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण गंगा सिंह और उनके साथियों ने बिना वक्त गंवाए नदी के तेज बहाव के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह के शव को मलबे से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

नाचनी क्षेत्र में शोक की लहर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंदन सिंह बथ्याल मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहने के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्य और नाचनी व्यापार संघ के अध्यक्ष भी थे। वह क्षेत्र में एक निजी स्कूल का संचालन भी करते थे। नेता प्रतिपक्ष की रैली से लौटते समय हुए इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे राजनीतिक और सामाजिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments