HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कार की चपेट में आया बाघ, मौत

हल्द्वानी ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कार की चपेट में आया बाघ, मौत

हल्द्वानी। हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में एक बाघ आ गया जिसकी टक्कर लगने के बाघ की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही बाघ की मौत की खबर वन विभाग के अधिकारियों को लगी तो मौके पर आनन-फानन में वन विभाग की टीम पहुंची और बाघ के शव अपने कब्जे में लिया। साथ ही टक्कर मारने वाली गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर रेंज की घटना बताई जा रही है साथ ही वन विभाग के अधिकारी अग्रिम कार्रवाई में जुट गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों की जानकारी के मुताबिक बाघ की उम्र लगभग 12 वर्ष की है और यह घटना भाखड़ा पुल के पास हुई जहां तेज गति से आ रही इनोवा कार ने बाघ को टक्कर मारी। जिसके बाद बाघ की मौत हो गई बताया जा रहा है कि बाघ का वजन 170 से 180 किलो के बीच है। फिलहाल वन विभाग मामले में टक्कर मारने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रहा है। हालांकि वन विभाग की टीम द्वारा बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 1 साल पूर्व भी इसी रेंज में आपसी संघर्ष में एक बाघ की मौत हुई थी और आज फिर से सड़क दुर्घटना में एक व्यस्क बाघ की मौत हुई है पहले से ही देश में बाघों की संख्या को लेकर सरकार चिंतित है इसके अलावा बाघों के संरक्षण के लिए भी कई कार्य किये जा रहे हैं पर हल्द्वानी रामनगर मार्ग में वन्यजीवों की बढ़ती तादाद को देखते हुए फिलहाल इस तरह का कोई कार्य नहीं किया गया है जिससे कि वन्यजीवों की जान को बचाने का प्रयास किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments