हल्द्वानी जेल से तीन बंदियों ने की भागने की कोशिश, जेल कर्मियों ने दबोचा

0
हल्द्वानी जेल

हल्द्वानी| यहां उप कारागार हल्द्वानी (Haldwani Jail) से तीन बंदियों ने भागने की कोशिश की। हालांकि उनकी इस साजिश को जेल कर्मचारियों ने नाकाम कर दिया।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी में मुताबिक, आज बुधवार सुबह 6 बजे के करीब तीनों बंदी भंडारे के लिए लकड़ी लेने कारपेंटर कक्ष के बाहर गए थे। इसी दौरान तीनों लकड़ियों के ढेर पर चढ़कर भागने की फिराक में थे। जिसमें एक कैदी दीवार कूदने में कामयाब भी हो गया लेकिन बाहर खड़ा संतरी ठीक उसी वक़्त झंडा फहरा रहा था और उसने कैदी को देख लिया। संतरी ने तुरंत अपनी राइफल कैदी पर तान दी और उसे गोली मारने का भय दिखा पकड़ लिया। फिलहाल कैदियों से पूछताछ चल रही है।

जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि तीनों आरोपित उधम सिंह नगर और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जनवरी और जून में नानकमत्ता, बहेड़ी तथा उत्तर प्रदेश के तीन आरोपितों को जेल लाया गया था। तीनों के विरद्ध पॉक्सो एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि जेल में आने के बाद तीनों बंदी भंडारे में काम कर रहे थे। खबर का विस्तृत अपडेट जल्द आएगा बने रहे CNE के साथ….|

यह भी पढ़े : नैनीताल जिले में स्टाफ नर्स के पद पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन – जाने पूरी डिटेल

हल्द्वानी में घूमने के लिए टॉप 10 जगह | Top 10 Places To Visit In Haldwani
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें