HomeNationalपुलवामा में तीन जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी ढेर

पुलवामा में तीन जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। सुरक्षा बलों को बुधवार को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये।

ADVERTISEMENTSAd

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने जिले के चांदगाम गांव में आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये , जिनमें एक पाकिस्तानी भी शामिल है।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) विजय कुमार ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों के मारे जाने को एक बड़ी सफलता बताया। कुमार ने ट्वीट किया, “एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। दो एम-4 कार्बाइन और एक एके सीरीज राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। हमारे लिए एक बड़ी सफलता।”

दक्षिणी कश्मीर में सोमवार के बाद से यह दूसरी मुठभेड़ है। कुलगाम जिले में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी मारे गये थे।

हल्द्वानी : रामपुर रोड पर सड़क हादसा, पिता की मौत – बेटी घायल

उत्तराखंड : कई विभागों में हुए तबादले, एक नजर में देखें लिस्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments