राजनैतिक जलसों में हजारों शामिल, बारात में 50 से अधिक को अनुमति नही : कुंवर

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइंस के बावजूद…

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइंस के बावजूद एक और राजनीतिक कार्यक्रम में हजारों की तादाद में लोग आ रहे हैं दूसरी ओर बारात घर में सिर्फ 50 आदमी की अनुमति दी जा रही है। जिससे टेंट व्यवसाई व कैटरिंग बारात घर वाले परेशान हैं।

दरअसल, देवभूमि व्यापार मंडल ने आज नगर की बदहाल सफाई व स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर आज बुद्ध पार्क में धरना देकर जहां एक ओर संबंधित विभागों व प्रशास​न का ध्यान जन समस्याओं की ओर आकर्षित किया, वहीं शासन—प्रशासन के उदासीन रवैये के खिलाफ अपने आक्रोश का इजहार भी किया।

इस दौरान अपने संबोधन में हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि हल्द्वानी नगर क्षेत्र तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। गंदी पड़ी नालियों की सफाई नही हो रही, जगह—जगह सीवर का पानी शहर के अंदर फैल रहा है। जनता की दिक्कतों का कतई भी संज्ञान नही लिया जा रहा है। कई बार लोगों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर अपनी मांगों को रखा, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। उन्होंने कहा कि अभी तक अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा का काम शुरू नहीं किया गया है, गोलापार में तैयार हो चुके खेल मैदान को अभी तक खेल विभाग को नहीं सौंपा गया है।

धरने में अनुसाशन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, कॉर्डिनेटर जगनमोहन चीलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब हुसैन, जीवन सिंह कार्की, जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल, महानगर प्रभारी विशाल शर्मा, विनोद दानी, शशि वर्मा, अतुल गुप्ता, शोभा बिष्ट, रवि गुप्ता, विमला सांगुडी, नीमा भट्ट, निर्मला जोशी, लता पांडेय, पुष्पा नेगी, उमेश बेलवाल, योगेश कांडपाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *