HomeAgricultureकिसान भाईयों के लिए — रबी की फसल कटाई, गुढ़ाई, निराई से...

किसान भाईयों के लिए — रबी की फसल कटाई, गुढ़ाई, निराई से पूर्व इन बातों का रखें खास ध्यान, यह है कृषि वैज्ञानिकों की सलाह…..

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड/सीएनई न्यूज। देश में कोविड-19 वाइरस के फैलने के साथ ही इस महामारी रूपी खतरे ने पर्वतीय क्षेत्रों में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं, जहां रबी फसलें या तो पक गई या फिर पकने को तैयार हैं। इन फसलों की कटाई, गहाई एवं उनके बाजार तक पहुॅंचाने का काम वांछनीय है, क्योंकि कृषि कार्य में समय की बाध्यता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः किसानों को कोविड-19 वाइरस से सम्बधित भारत सरकार द्वारा जारी सभी सावधानी एवं सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करना बहुत ही जरूरी है ताकि इससे महामारी का फैलाव ना हो सके।

  1. फसलों की हाथ से कटाई/तुड़ाई, गहाई/मड़ाई, सफाई, सुखाई, छंटाई, ग्रेडिंग, तथा पैकेजिंग के दौरान बेहतर होगा कि कार्यरत सभी व्यक्तियों/श्रमिकों वे चेहरे पर मास्क पहनकर ही काम करें। मॉस्क से वायु-कण एवं धूल-कण से भी बचा जा सकेगा और श्वास संबंधित तकलीफों से दूर रहा जा सकेगा।
  2. किसानों को खेती के प्रत्येक कार्य के क्रियान्वयन के पहले, कार्य के दौरान एवं कार्य के उपरांत व्यक्तिगत स्वच्छता एक दूसरे से सामाजिक दूरी (दो श्रमिकों के बीचे 4-5 फीट की दूरी) बरकरार रखते हुए काम करना बहुत ही आवश्यक है।
  3. सुरक्षा हेतु पूरे कपड़े पहनना एवं कृषि कार्यों में लगे संयंत्रों एवं उपकरणो को कार्य पूर्व तथा कार्यों के दौरान साफ (सेनेटाईज) किया जाना चाहिए। कृषि कार्यां के बीच-बीच में साबुन से हाथ धोते रहे।
  4. एक ही दिन अधिक श्रमिकों को कार्य में लगाने के बजाए उस कार्य को अवधि/दिनों में बांट दिया जाए तथा खेतों में काम अंतराल में किया जाए।
  5. जहाँ तक संभव हो परिचित व्यक्ति को ही कृषि कार्यों में लगाएं। किसी अनजान श्रमिक को खेत मेें कार्य से रोकें ताकि वह इस महामारी का कारण न बन सके।
  6. खलिहानों में तैयार फसलों एवं उत्पादों को छोटे-छोटे ढेरों में इकट्ठा करें, जिनकी आपस में दूरी 3 से 4 फीट हो। साथ ही प्रत्येक ढेर पर 1-2 व्यक्ति को ही कार्य पर लगाना चाहिए तथा भीड़ इकट्ठा करने से बचना चाहिए। साथ ही साथ बोरों तथा अन्य पैकेजिंग सामग्रियों को भी साफ (सेनेटाईज) किया जाना चाहिए।
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments