HomeUttarakhandDehradunबड़ी खबर : धामी कैबिनेट में इन फैसलों पर लगी मुहर, एक...

बड़ी खबर : धामी कैबिनेट में इन फैसलों पर लगी मुहर, एक क्लिक में पढ़ें

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। नीचे पढ़ें धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले….

ADVERTISEMENTSAd Ad

कैबिनेट के अहम फैसले :

⏩ शिक्षा विभाग – बीआरसी और सीआरसी के पदों को मंजूरी मिली, आउटसोर्स के माध्यम से भरे जायेंगे 935 पद।
⏩ इको टूरिज्म की नई पॉलिसी को मंजूरी मिली, राज्य में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं है।
⏩ ईको टूरिज्म से होने वाली कुल आय का 10 प्रतिशत ट्रेजरी में जमा होगा। अन्य सभी विकास कार्यों में खर्च होगा।

⏩ पैराग्लाइडिंग के तहत हादसा होने के लिए नियमावली बनाई गई। हादसा ना हो इसके लिए नियमावली में ट्रेंड लोगों को ही लाइसेंस दिए जाने के नियम बनाए गए है।
⏩ स्कूलों में प्रबंधन समिति के चुनाव 3 सालों में ही होंगे। पहली प्रबंधन समिति का चुनाव 5 साल किए जाने पर भी मांगे थे सुझाव।

⏩ उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगा बैक पेपर में देने का मौका। दो विषय में फेल होने पर छात्रों को मिलेगा मौका।
⏩ उत्तराखंड में अग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है। अब फायर ब्रिगेड को 7 श्रेणियों में बांटा गया। मैदान के साथ-साथ पहाड़ के शहरों में भी फायर ब्रिगेड की टीम तैनात होगी।

⏩ उत्तराखंड में चाइल्ड केयर लीव में बड़ा संशोधन हुआ है, अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी 2 साल के लिए चाइल्ड केयर लीव दी जा सकेगी। बच्चे की उम्र 18 साल तक हो। अगर विकलांग हो तो उसमें उम्र की बाध्यता नहीं होगी।

⏩ भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय की सेवा नियमावली लाई गई।
⏩ वित्त विभाग की वाणिज्य कर अधिकारी की सेवा नियमावली में संशोधन हुआ। अब राज्य कर, आयुक्त राज्य का नाम रखा गया है।

⏩ प्रदेश के निराश्रित गोवंश को लेकर बड़ा फैसला। अब ₹80 प्रतिदिन गोवंश को पालने के लिए कांजी हाउस को दिए जा सकेंगे। पहले केवल ₹30 प्रतिदिन 1 गोवंश को खिलाने पिलाने के लिए दिए जाते थे।

⏩ प्राग फॉर्म में जमरानी बांध के प्रभावितों को जमीन दी जाएगी।
⏩ नजूल नीति को लेकर बड़ा फैसला। नजूल नीति को 1 साल के लिए आगे बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लोगों को भी राहत दी गई।

⏩ उत्तराखंड के होशियार बच्चों को मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना के तहत मदद की जाएगी। 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके ल्लिये हर परीक्षा में 80% से ज्यादा अंक लाने हैं।

बड़ी खबर: बदला गया देश का कानून मंत्री

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments