HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: इनदिनों जल संकट से जूझ रहे काफलीगैर तहसील के कई गांव,...

Bageshwar: इनदिनों जल संकट से जूझ रहे काफलीगैर तहसील के कई गांव, आक्रोश बढ़ा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील के कई गांवों में इनदिनों पीने के पानी का संकट गहराया है। पंप के सही से काम नहीं करने से लोग बेहाल हैं। इन दिनों खेती किसानी का काम भी बढ़ गया है। ऐसे में पानी नहीं आने से परेशानी दोगुनी हो गई है। लोगों ने जल संस्थान से समस्या का समाधान करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरयू नदी से बौड़ी पेयजल योजना बनाई गई। इस योजना से क्षेत्र के लोगों को पानी का कनेक्शन दिया गया। योजना से पिछले 15 दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह चरमरा गई है। लोगों को पानी नहीं मिलने से उनकी दिनचर्या पूरी तरह गड़बड़ा गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों धान मढ़ाई तथा घास कटाई का काम चल रहा है। लोगों को दो वक्त की रोटी खाने की फुर्सत तक नहीं है, लेकिन जल संस्थान ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। पानी के अभाव में सिया, बौड़ी, रैखोलाी, असों, पाना, सिमतोली, साता, प्याारा, बोहाला, कभड़ा, एरियागाड़, कठपुड़ियाछीना के लोग बेहाल है। लोग एक किमी पैदल चलकर पानी ढोने को मजबूर हैं।

ग्राम प्रधान नीमा मेहता, जगमोहन मेहता, धीरेंद्र मिश्रा, गणेश मिश्र, राजेंद्र सिंह, पान सिंह असवाल तथा अशोक बिष्ट ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि योजना में कुछ तकनीकी दिक्कत चल रही है। उसे दूर करने का काम चल रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments