Uttarakhand News: कांग्रेस के हुजूम ने दिया नई ऊर्जा व एकजुटता से चुनाव मैदान में उतरने का साफ संकेत, वरिष्ठ नेताओं के पद ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं में दिखा जबर्दस्त जोश, बिटृू बोले—भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस में नये दायित्व मिलने के बाद आज वरिष्ठ नेताओं का देहरादून में पद ग्रहण समारोह में उमड़े कार्यकर्ताओं ने सैलाब ने एकजुटता,…

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस में नये दायित्व मिलने के बाद आज वरिष्ठ नेताओं का देहरादून में पद ग्रहण समारोह में उमड़े कार्यकर्ताओं ने सैलाब ने एकजुटता, नई ऊर्जा व उमंग तथा पूरी ताकत​ के साथ विधानसभा चुनाव—2022 के लिए मैदान में उतरने का साफ संकेत दे दिया। नवनियुक्त नेताओं के स्वागत में हर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून में आयोजित जुलूस में पूरे जोश—खरोस से शामिल हुए।

दरअसल, यह मौका था प्रदेश कांग्रेस में नई जिम्मेदारियों का पद ग्रहण। जिसमें प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश में हाईकमान से मिली जिम्मेदारी की कमान संभाली। इस उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ता में भारी उत्साह के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कांग्रेस भवन तक जुलूस की शक्ल में पहुंचे। इस पद ग्रहण समारोह में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सांसद प्रदीप टम्टा, सह प्रभारी दीपिका पांडेय व राजेश धर्मानी, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा, वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल सहित पार्टी के समस्त विधायक, पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
भाजपा की उल्टी गिनती शुरू—बिट्टू

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कांग्रेस भवन (कार्यालय) तक उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम ने साफ संकेत दे दिया है कि अब राज्य में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कृत संकल्पित हैं। श्री कर्नाटक ने बताया कि आज पूरे प्रदेश के सभी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रदेश में नवनियुक्त पार्टी नेताओं का तहे दिल से स्वागत किया और राज्य में कांग्रेस की सरकार को लाने का मन बना लिया है। श्री कर्नाटक ने कहा कि देहरादून की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हजारों की तादाद में उमड़ा हुजूम भाजपा विदाई और कांग्रेस का वर्ष 2022 में सत्तारूढ़ होने का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्साह व जोश के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनविरोधी सरकार को उखाड़ने की प्रतिज्ञा ले ली है। श्री कर्नाटक ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस प्रदेश की जनता की समस्याओं को लेकर बड़ा आन्दोलन खड़ा करेगी और राज्य की रुके विकास के पहिए को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *