HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: 'आजादी का अमृत महोत्सव' के कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रदर्शनी...

Almora Breaking: ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रदर्शनी शुरू, छायाचित्र व जीवन वृत्त दिला रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कार्य व बलिदान की याद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगॉठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत आज जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने राजकीय संग्रहालय में लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छाया चित्रों एवं उनके जीवनवृत्त पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। मालूम हो कि 15 अगस्त, 2022 को भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने से पूर्व देश भर में विभिन्न राज्यों के जनपदों में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी परिपेक्ष्य में आज अल्मोड़ा के राजकीय संग्रहालय प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके जरिये लोग स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के कार्यो और बलिदान को याद कर रहे हैं।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया व अन्य।

प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि इसके माध्यम से भारत की स्वतन्त्रता में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही जनपद में भी कई महान सेनानी हुए। जिनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जनपद अल्मोड़ा में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का लम्बा इतिहास रहा है।जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के जीवनवृत्त पर आधारित नुक्कड़ नाटक, विचार गोष्ठियां, निबन्ध प्रतियोगिताएं आदि का भी आयोजन होगा।

इस मौके पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चौहान, संग्रहालय के वीथिका सहायक जन्मेजय तिवारी, अखिलेश मौर्या, चन्द्रशेखर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह ठठोला, भगवती बिष्ट व संग्रहालय के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments