HomeCrimeहल्दूचौड़ पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

हल्दूचौड़ पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के अभियान में पुलिस को सफलता

CNE REPORTER, हल्दूचौड़। न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हल्दूचौड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार जोशी पुत्र नंदाबल्लभ जोशी, निवासी दुर्गापालपुर मोतीराम, हल्दूचौड़, लालकुआं, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में न्यायालयों से जारी वारंटों की तामील के लिए जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हल्दूचौड़ पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे आरोपी की तलाश तेज की।

पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अशोक कुमार जोशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं तथा कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments