HomeUttarakhandAlmoraशहर में राहत: हड़ताल समाप्त और एक सप्ताह बाद सफाई फिर शुरू,...

शहर में राहत: हड़ताल समाप्त और एक सप्ताह बाद सफाई फिर शुरू, पर्यावरण मित्रों के काम पर लौटने से सभी ने महसूस की राहत, पालिकाध्यक्ष ने जताया आभार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
करीब एक सप्ताह से नगर की सफाई व्यवस्था पर्यावरण मित्रों के हड़ताल की भेंट चढ़ी हुई थी। गौरतलब है कि पर्यावरण मित्र 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। जिससे अल्मोड़ा समेत पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। गत सांय शासन से सकारात्मक वार्ता के बाद पर्यावरण मित्रों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इससे सभी ने बड़ी राहत महसूस की है। आज से सफाई कर्मचारी सफाई अभियान में जुट गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नगर में एक सप्ताह से जगह—जगह कूड़े के बड़े—बड़े ढेर लगे हैं। उम्मीद है कि अब जल्द ही यह कूड़ा—कचरा निस्तारित हो जाएगा और गंदगी व दूषित वातावरण से निजात मिलेगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर वर्मा ने बताया कि शासन से मांगों पर गंभीरता से ठोस विचार करने का आश्वासन मिलने पर हड़ताल को समाप्त हो पाई। उन्होंने बताया कि अब पर्यावरण मित्रों ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
पालिकाध्यक्ष ने जताया आभार
नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया जाना सराहनीय है और आशा की जाती है जल्द ही उनकी मांगों पर सरकार विचार करेगी। श्री जोशी ने हड़ताल से व्यापारियों व आमजन को हुईं परेशानियों के लिए खेद व्यक्त किया और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments