HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कार्यकर्ताओं ने समझी संगठन की संरचना और कार्य पद्धति

Bageshwar News: कार्यकर्ताओं ने समझी संगठन की संरचना और कार्य पद्धति

ADVERTISEMENTS

—कौसानी में भाजपा ​का जिला प्रशिक्षण
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कौसानी के अनाशक्ति आश्रम में भाजपा का जिला प्रशिक्षण तृतीय दिन जारी रहा। अभियान के प्रदेश सह संयोजक कुंदन परिहार ने ‘संगठन संरचना में हमारी कार्य पद्धति’ विषय पर प्रकाश डाला।

द्वितीय सत्र के वक्ता कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने भाजपा को अनुशासित संगठन बताते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता भैरव दत्त जोशी ने कहा कि सरकार ने 24 हजार नियुक्तियों का शासानदेश जारी किया है और पुलिस भर्ती का शासनादेश के बाद भर्ती गतिमान है। आशा कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाया है। पीआरडी के जवानों को वेतन भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि समूह ऋण बिना ब्याज के मिल रहा है। चारधाम यात्रा में रोडवेज बसों का बेड़ा बढ़ाया गया है। जिससे धार्मिक यात्रियों को परेशानी नहीं हो रही है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

भाजपा उत्तराखंड के विकास में चारचांद लगा रही है। चंपावत में उपचुनाव में सीएम पुष्कर धामी की भारी बहुमत से जीत होने जा रही है। तृतीय सत्र को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने की। कौशिक ने वैश्विक परिदृष्य पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताआओ को पार्टी संगठन को बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय नीतियों, सरकार के कार्यों का उल्लेख किया। सत्र के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments