HomeBreaking Newsआने ही वाली थी ट्रेन और रेलवे ट्रैक पर घूम रहा था...

आने ही वाली थी ट्रेन और रेलवे ट्रैक पर घूम रहा था विशाल अजगर, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां बेरेपड़ाव रेलवे गेट पर स्थित ट्रैक पर अचानक एक विशालकाय अजगर दिखाई देने के बाद रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लगभग 12 फुट लंबा यह जीव काफी देर तक वहीं चहलकदमी करता रहा। गनीमत यह रही कि रानीखेत एक्सप्रेस के वहां से गुजरने से पहले इसका रेस्क्यू कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बेरीपड़ाव रेलवे गेट संख्या-47/B1 क्रॉसिंग पर देर रात एक विशालकाय अजगर कहीं से आ धमका।रेलवे गेट कर्मचारियों की नजर जब इस पर पड़ी तो हर कोई चौंक गया। पहले तो कर्मचारियों ने उसे स्वयं ट्रैक से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। तब वन विभाग को सूचित किया गया। आखिरकार वन विभाग कि टीम आई और इसे रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Big Breaking Uttarakhand : यहां भरभरा कर गिर गया मकान, मलबे में दबे दो बच्चे

वारदात : ड्टूटी पर तैनात महिला सिपाही से सरेराह छेड़छाड़, विरोध करने पर सर फोड़ा

यह घटना रविवार देर रात 09 बजे की है। सबसे पहले गेटमैन सुरेंद्र सिंह की नजर इस अजगर पर पड़ी थी। उन्होंने बताया कि बीस मिनट तक अजगर वहीं घूमता रहा। चिंता की बात तो यह थी कि कुछ ही देर में वहां रानीखेत एक्सप्रेस आने वाली थी। यदि ट्रेन आ जाती तो इस दुर्लभ व संरक्षित प्रजाति के जीव की जान जा सकती थी। संयोग से वन कर्मी समय से आ गये और अजगर को सुरक्षित प​कड़ लिया गया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

देखिये वीडियो : निर्माण सामग्री लेकर अल्मोड़ा आ रहा टिप्पर खाई में गिरा, एक की मौत, चालक गम्भीर

Uttarakhand : यहां घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments