HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा महिला होलिकोत्सव में छाई भवाली से आई महिला होल्यारों की टीम

अल्मोड़ा महिला होलिकोत्सव में छाई भवाली से आई महिला होल्यारों की टीम

✒️ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर मां नंदा-सुनंदा महिला समिति, भवाली प्रथम विजेता घोषित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

रिजल्ट महिला होलिकोत्सव : महिला कल्याण संस्था, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित महिला होलिकात्सव के द्वितीय दिवस हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित हो गए हैं। होलिकोत्सव में मां नंदा-सुनंदा महिला समिति, भवाली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। भवाली की टीम शोभायात्रा तथा गायन, नृत्य एवं स्वांग प्रतियोगिता में प्रथम विजेता घोषित हुई।

महिला कल्याण संस्था, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित महिला होलिकात्सव

उल्लेखनीय है कि महिला होलिकात्सव के सांस्कृतिक शोभायात्रा के निर्णायकों में वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, शीला पंत, हेमा कांडपाल, राजेंद्र तिवारी सम्मलित थे। इनके द्वारा सांस्कृतिक होली शोभायात्रा में मां नंदा-सुनंदा महिला समिति, भवाली को प्रथम घोषित किया गया। साथ ही स्यूनराकोट महिला समिति को द्वितीय, नैनी जागृति महिला समिति, नैनीताल को तृतीय, प्रगति महिला होली गुप्र, हल्द्वानी को चतुर्थ एवं नीलकंठ सत्संग महिला समिति को पंचम विजेता घोषित किया।

वहीं महिला होलिकात्सव में भी गायन, नृत्य एवं स्वांग प्रतियोगिता में मां नंदा-सुनंदा महिला समिति, भवाली को प्रथम स्थान मिला। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में त्रिभुवन गिरि महाराज, नवीन बिष्ट, अखिलेश थापा, मंजू पाण्डेय थे। इनके द्वारा मां नंदा-सुनंदा महिला समिति, भवाली को प्रथम, स्यूनराकोट महिला समिति को द्वितीय, प्रगति महिला होली गुप्र, हल्द्वानी को तृतीय एवं नैना जागृति महिला समिति, नैनीताल को चतुर्थ विजेता घोषित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड. केवल सती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू द्वारा महिला होलिकात्सव के विजयी होली महिला टीमों को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया।

अल्मोड़ा में महिला होलिकोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

देखिए साह-चौधरी समाज की होली

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments