सांस्कृतिक नगरी में होलिकोत्सव की धूम, महिला होल्यारों ने बांधा समां

✒️ नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, व्यापारियों ने कराया सूक्ष्म जलपान सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित महिला होलिकात्सव के दूसरे दिन…

महिला कल्याण संस्था, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित महिला होलिकात्सव

✒️ नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, व्यापारियों ने कराया सूक्ष्म जलपान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित महिला होलिकात्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक शोभायात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी। सिद्व बाबा मंदिर में शोभायात्रा का मुख्य अतिथि शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या एवं कैंट बोर्ड की पूर्व सभासद विनीता शेखर लखचौरा ने होली चीर में वस्त्र बांधकर किया।

महिला कल्याण संस्था, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित महिला होलिकात्सव

शोभायात्रा में मां नंदा सुनंदा महिला समिति, भवाली, नैना जागृति महिला समिति, नैनीताल, नीलकंठ महिला सत्संग समिति आबकारी, रानीखेत, प्रगति महिला होली गुप्र, हल्द्वानी, अल्मोड़ा की महिला मंगल दल पहल तलाड़, सर्वोदय नगर दल, जनशिक्षण महिला समिति, देवी मन्दिर खत्याडी़, रैलापाली अल्मोड़ा, सरकार की आली, आंचल दल न्यू कालॊनी, जोहार सांस्कृतिक टीम, स्यूनराकोट, माँ दुर्गा शक्ति टीम, महिला होली टीम फलसीमा सहित 11 महिला टीमों के साथ सैम मन्दिर छात्रा समिति, स्प्रिंग डेल स्कूल, बीयरशिवा स्कूल की छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया।

शोभायात्रा के दौरान नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह एंव पदाधिकारियों द्वारा आलू एवं पेय पदार्थ वितरित किये। वहीं नगर व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री मनोज पवार द्वारा भी पेय पदार्थ वितरित किये गये। कौमी एकता के अटूट नगर में मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अमन अंसारी के नेतृत्व में होल्यारों को पेय पदार्थ वितरित किए। वितरण करने वालों में निजाम अंसारी, शाहनवाज अंसारी, शकील अहमद, अजीम अहमद शामिल थे। इन्होंने लाला बाजार में शोभायात्रा के होल्यारों को पेय पदार्थ वितरित कर स्वागत किया।

नंदादेवी में आयोजित महिला होलिकात्सव में मुख्य अतिथि अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। अपने संबोधन में तिवारी ने सभी को पावन पर्व होली की शुभकामनाएं दी। महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित महिला होलिकात्सव के सफल संचालन की प्रशंसा करते हुए कहा कि होली जैसे पूर्व को आज के दौर में जीवंता देने के लिए महिलाओं की अहम भूमिका हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर सांस्कृतिक विरासत की जननी है। यहां की होली की देश- विदेशों में गूंज रहती है। उन्होंने महिला कल्याण संस्था के भव्य आयोजन के लिए अपनी ओर से हरसंभव आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने मुख्य अतिथि एंव विशिष्ट अतिथियों सहित सभी महिला होली टीमों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल एवं पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि एंव अन्य अतिथियों को अबीर टीका और होली टोपी पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष एवं पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मीता उपाध्यक्ष एंव संस्था सचिव पुष्पा सती ने संयुक्त रूप से किया।

मां नंदा-सुनंदा महिला समिति भवाली द्वारा ”मार लटॆका नंदादेवी, होली ऎरे छो मार लटॆका बरस फूली, केसर रंग की ऎरे छटा अबीर गुलाल की धूल उड़गे, रंगों में रंगी को पहाड़ हमार” से होली गायन आरम्भ किया। प्राकृतिक संरक्षण एवं भू माफियों से त्रस्त सामाजिक व्यंग पर आधारित स्वांग प्रस्तुत कर सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान किया।
माँ नैना जागृति महिला समिति, नैनीताल ने ”कान्हा जो खेलें ऎसे निराले फाग, मोहन जो खेलें ऎसे निराले फाग
मोर मुकुट पीताम्बर सोहे, राधा जी” के साथ होली गायन की प्रस्तुति दी।

प्रगति महिला होली गुप्र, हल्द्वानी द्वारा स्वच्छता एंव वर्तमान बुराईयों पर स्वांग की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। होलिकात्सव में सर्वोदय नगर अल्मोड़ा, स्यूनराकोट महिला समिति, दुर्गा शक्ति महिला दल, जौहार महिला समिति, खत्याडी़, नीलकंठ सत्संग समिति, रानीखेत आदि ने प्रतिभाग करके होली गायन ऒर स्वांग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक वरिष्ठ रंगकर्मी त्रिभुवन गिरि महाराज, नवीन बिष्ट, अखिलेश थापा, भास्कर साह, मंजू पाण्डेय आदि थे।

होलिकात्सव कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड. केवल सती, डे केयर अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, संयोजक अल्मोड़ा जन अधिकार मंच त्रिलोचन जोशी, मां नंदादेवी मंदिर अध्यक्ष मनोज वर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष अरबन बैंक आनन्द सिंह बगडवाल, अमरनाथ सिंह नेगी, मनोहर सिंह नेगी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, सुरेश काण्डपाल, विधा बिष्ट, गीता महरा, लक्की वर्मा, प्रकाश रावत, मीना भैसोडा़, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गीता पाण्डेय, स्मिता जोशी, विमला बोरा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अनीता रावत, शीला पन्त, चन्द्रमणी भट्ट, रमेश लाल आदि मंच पर उपस्थित थे।

महिला कल्याण संस्था की संरक्षक आशा कर्नाटक, मंजू अग्रवाल, आशा पन्त, उपाध्यक्ष चन्द्रा अग्रवाल, रेखा चौहान, ममता चौहान, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनैना महरा, गीता साह, मंजू रावत, सरला बिष्ट, मंजू जोशी, अनीता रावत, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा सतीश जोशी, दीपा जोशी, अदति अग्रवाल पाण्डेय द्वारा होलिकात्सव के आयोजन में व्यवस्था जुटाने में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *