उत्तराखंड : करंट लगने से नौ माह की गर्भवती महिला और छात्रा की मौत

0
सांकेतिक तस्वीर

खटीमा| उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से सातवीं की छात्रा और गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला नौ माह के गर्भ से थी। दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक, खटीमा के जादोपुर गांव निवासी रामजीत राणा रविवार को घर के पास गेहूं की फसल में पानी लगा रहा था। इसी दौरान उसकी 28 वर्षीय पत्नी रिंकी खेत की ओर आई। खेत के किनारे पानी की मोटर के लिए लगे बिजली के तारों की चपेट में आकर रिंकी बुरी तरह झुलसकर गई।

चीख-पुकार सुन रामजीत समेत स्वजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रिंकी बेसुध पड़ी थी। आनन-फानन में उसे उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रिंकी नौ माह की गर्भवती थी। वह अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र रितेश को रोता-बिलखता छोड़ गई है। स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर लेकर चले गए।

दूसरी घटना चारुबेटा गांव में घटित हुई। यहां मोहित की 14 वर्षीय पुत्री आरती रविवार को घर में काम कर रही थी। कि इसी बीच बिजली की मोटर में अचानक करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर आरती अचेत होकर मौके पर गिर गई। स्वजन उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। किशोरी चारुबेटा के सरकारी स्कूल में सातवीं की छात्रा थी। उसका एक बड़ा भाई है। पिता मजदूरी करते हैं।

बात उन दिनों की जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर में इत्तेफाक से उनकी मुलाकात यशस्वी जुयाल नाम के एक शख्स से हुई। आइए पढ़ते हैं उत्तराखंड की IPS रचिता जुयाल की Love Story 🥰

लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ADVERTISEMENTS