होली के मनमोहक गीतों और स्वांग की शानदार प्रस्तुतियों ने जीत लिया दिल

✒️ साह-चौधरी समाज का होलिकोत्सव सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा साह-चौधरी समाज द्वारा यहां कुंदन लाल साह स्मारक ट्रस्ट में महिला होलिकोत्सव का आयोजन भव्य रूप से…

साह-चौधरी समाज का होलिकोत्सव

✒️ साह-चौधरी समाज का होलिकोत्सव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

साह-चौधरी समाज द्वारा यहां कुंदन लाल साह स्मारक ट्रस्ट में महिला होलिकोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। महिलाओं ने होली के मनमोहक गीतों को गाया। स्वांग की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन जीत लिया।

साह-चौधरी समाज का होलिकोत्सव

कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ महिलाओं मीता साह, धनी साह, ललिता साह, इंद्रा साह, प्रेमा साह द्वारा किया गया। इसके बाद ”सिद्धि को दाता, विध्न विनाशन” से होली की शुरूआत की गयी। महिलाओं ने सामूहिक रूप से विविध होली गीत गाए और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन दीपक साह ने किया।

स्वांग कार्यक्रम में प्रीति साह, भावना साह आदि ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रो. ईला साह, प्रीति साह, किरन साह, शांति साह, नीमा साह, विनीता साह, नेहा साह, माया साह, पूरन साह, हेमा साह, मिष्ठी साह, भावना साह, आशा साह, साह चौधरी समाज के अध्यक्ष अनूप साह, उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, दिनेश साह, हर्षवर्धन चौधरी, अभय साह, पवन साह, कुंदन लाल साह, ट्रस्ट के व्यवस्थापक सुदर्शन लाल साह, महेश लाल साह, संरक्षक दीप लाल साह, विनोद साह आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

सांस्कृतिक नगरी में होलिकोत्सव की धूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *