HomeUttarakhandNainitalसुयालबाड़ी न्यूज : 'मुझको नहीं, तुमको' की भावना है एनएसएस का ध्येय

सुयालबाड़ी न्यूज : ‘मुझको नहीं, तुमको’ की भावना है एनएसएस का ध्येय

ADVERTISEMENTS
  • राइंका ढ़ोकाने में मनाया गया एनएसएस शाखा का स्थापना दिवस
  • सेवा योजना के इतिहास व उद्देश्य पर डाला प्रकाश

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

राजकीय इंटर कालेज ढोकाने की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शाखा का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कार्यक्रम के मार्गदर्शक मोहन प्रसाद एनएसएस की संकल्पना को स्वयंसेवकों को समझाया। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने एनएसएस से जुड़ रहे स्वयंसेवकों से पूर्ण मनोयोग से कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान करते हुए सेवा योजना के द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षार्थी आदि में मिलने वाली वेटेज के बारे में भी बताया।

पुष्कर सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, उद्देश्यों व प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण प्लास्टिक उन्मूलन विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों ने उक्त के संबंध में अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया।

विद्यालय परिसर की स्वच्छता में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और स्वैदिक अनुशासन में रहते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय ‘मुझको नहीं तुमको’ की भावना को साकार किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता हरीश चंद्र द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments