HomeUttarakhandAlmoraविजय दिवसः वीर सैनिकों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा-जिलाधिकारी

विजय दिवसः वीर सैनिकों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा-जिलाधिकारी

  • स्मारक पर कारगिल शहीदों को किया नमन, श्रद्धांजलि दी
  • सैन्य टुकड़ी ने शहीदों के सम्मान में दी सलामी
    सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

    कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ समारोह शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र अल्मोड़ा में आयोजित हुआ। जियमें कारगिल युद्ध के शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं पुष्पचक्र अर्पित किये गये और 02 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गैरीसन अल्मोड़ा की सैन्य टुकडी द्वारा शहीदों के सम्मान में सलामी दी गयी।

इस शौर्य दिवस कार्यक्रम में वीर नारी सावित्री देवड़ी पत्नी शहीद हरीश देवड़़ी व सरस्वती माया घले पत्नी शहीद हरी बहादुर घले एवं कारगिल युद्व में घायल हुए कैप्टन जीवन सिंह मेहरा को जिलाधिकारी वन्दना ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी वंदना ने शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में सैनिकों की वीरता व बलिदान की लम्बी परम्परा रही है। देश की आजादी से पहले एवं आजादी के बाद उत्तराखंड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्व में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एसएसपी प्रदीप कुमार राय तथा अपर जिलाधिकारी एवं अन्य कई लोगों ने पुष्प चक्र एवं पुष्प मालाएं अर्पित की। गैरीसन अल्मोड़ा के कमान अधिकारी कर्नल विनय यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (अ.प्रा.) योगेन्द्र कुमार, (अ.प्रा.) बिग्रेडियर केसी जोशी, शौर्य चक्र कर्नल जयंत थापा, ले. कमाण्डर हीरा सिंह सांगा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी पंत एवं जनपद के गौरव सैनानी सैनिक/वीर नारियों आदि ने शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी।
फलसीमा ने दी श्रद्धांजलि

कारगिल दिवस पर आज रेडक्रास सोसायटी की ओर से कारगिल शहीद दिनेश बिष्ट को फलसीमा में बने शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी गई। रेडक्रॉस के सदस्यों ने स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर व मोमबत्ती जलाकर शहीद को नमन किया। इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस के मनोज सनवाल, गुडु भट्ट, चंदन सिंह, कुंदन सिंह, नंदन सिंह, चंचल सिंह, दया आया,र् दिनेश बिष्ट, संजय, पूरन, जीवन, प्रकाश, सुरेश आदि लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments