HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिले के सभी थानों में सुनी गई लोगों की समस्याएं,...

Bageshwar News: जिले के सभी थानों में सुनी गई लोगों की समस्याएं, पुलिस ने कई मामले मौके पर निबटाये

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना दिवस आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना। जिसमें कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जबकि गंभीर शिकायतों पर जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

कोतवाली बागेश्वर द्वारा हाइडिल तिराहे पर थाना दिवस लगाया गया। सबसे पहले कपकोट क्षेत्र की एक पीड़ित महिला घरेलू हिंसा की फरियाद लेकर पहुंची। उसने कहा कि उसके साथ ससुराल वाले मारपीट, दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने कहा वह अपनी जान बचाने के लिए वह अपने मायके में रह रही है। मामले की गंभीरता देख पुलिस क्षेत्राधिकारी बिपिन चंद्र पंत ने पीड़िता को समझाते हुए कहा कि दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। अगर उसके बाद भी मामला नही सुलझता तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पीड़िता को हरसंभव न्याय का भरोसा दिलाया।

इसके बाद एक भूमि संबंध दो पक्षों का मामला आया। जिसमें कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि जल्द ही भूमि की पैमाइश पुलिस की निगरानी में कराई जाएगी। जो भी नक्शे और नियमानुसार होगा दोनों पक्षों का होगा। उसके बाद भी अगर कोई विवाद करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसे दोनों पक्षों ने मान लिया। इसके अलावा आपसी विवाद, पति-पत्नी के झगड़े, उधारी ना चुकाना आदि के मामले भी आए। जिस पर पुलिस के अधिकारियों ने सकारात्मक कार्रवाई की और मामले को सुलझाया। इस अवसर पर एसएसआइ खष्टी बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, अनिल कार्की, उपनिरीक्षक लोकेश रावत आदि मौजूद थे।

उधर बैजनाथ में पंजास तिराहे पर आयोजित थाना दिवस में थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों को बिना डर व झिझक के थाने में आकर अपनी समस्याओं को दर्ज कराना चाहिए। जिनका हर सम्भव निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग पुलिस से डरती है। जबकि पुलिस से डरने की जरूरत नही। पुलिस भी आम जनता की सुरक्षा के लिए ही है। जबकि कांडा व कपकोट, झिरोली तथा कौसानी में भी थाना दिवस आयोजित कर लोगो की समस्याओं को सुना तथा उन्हें साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, आदि की जानकारी दी गयी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments