HomeUncategorizedसमृद्धशाली विरासतें हैं स्व. जसुली दताल शौक्याणी की ऐतिहासिक धर्मशालाएं

समृद्धशाली विरासतें हैं स्व. जसुली दताल शौक्याणी की ऐतिहासिक धर्मशालाएं

धर्मशाला जीणोद्धार एवं प्रबंधन समिति का प्रथम वार्षिकोत्सव

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया भाव विभोर

मेयर अजय वर्मा दिया हर संभव मदद का आश्वासन

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd

जसुली बूढ़ी सोक्यानी धर्मशाला जीणोद्धार एवं प्रबंधन समिति के तत्वाधान में खीनापानी में प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अल्मोड़ा नगर निगम के प्रथम मेयर अजय वर्मा ने शिरकत की।

दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा
दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की प्रसिद्ध दानी महिला जसुली दताल शौक्याणी की धर्मशाला जीर्णोद्धार समिति का प्रथम वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने झोड़ों आदि की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

मुख्य अतिथि अजय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी धरोहर ही हमारी पहचान हैं। इन्हें संरक्षित किए जाने की आवश्यकता है। चूंकी वे स्वयं एक कलाकार परिवार से हैं अतएव यह वचन देते हैं कि उनके अपने स्तर पर जो भी होगा वह इन धरोहरों के संरक्षण के लिए करेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी नैनीताल अतुल भंडारी ने कहा कि एक संस्कृति को कैसे कुछ समर्पित लोगों ने संभाला है यह आज देखने को मिला है। पहाड़ में इच्छा शक्ति से सब कुछ होता है।

देव सिंह पंचपाल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कितने कष्टों से समय बिताया यह देखने वाली बात है। उनके योगदान को सदैव याद रखना चाहिए। अध्यक्ष फली सिंह दताल ने कार्यक्रम व समिति की रूपरेखा विस्तार से रखी। महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। रिटायर्ड जीएसटी अधिकारी अशोक गर्ब्याल ने कहा कि जसुली देवी की धर्मशालाएं पूरे राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। अल्मोड़ा विश्वविद्यालय से आए डॉ. ललित जोशी ‘योगी’ ने धर्मशालाओं के संरक्षण व संवर्धन की बात रखी। उन्होंने जसुली दताल शौक्याणी के बारे में निहित ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जय सिंह गर्ब्याल (लामा जी) व संचालन हल्द्वानी से आए डॉ पंकज उप्रेती ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष गरमपानी नीरज बिष्ट एवं मंडल अध्यक्ष रामगढ़ अंकित पांडेय, जिला पर्यटन अधिरकारी नैनीताल अतुल भंडारी, देव सिंह पंचपाल, फली सिंह दताल, रिटायर्ड जीएसटी अधिकारी अशोक गर्ब्याल, धरमघर बागेश्वर से आए गंगा सिंह पांगती, डॉ. ललित जोशी, दीवान सिंह सोनाल, राम सिंह सोनाला, हर्ष सिंह दताल, शंकर सिंह दुग्वाल, शकुंतला गर्ब्याल, पुष्पा दुग्ताल, जमन सिंह गर्ब्याल, घनश्याम सिंह ग्वाल, सुरेंद्र सिंह पांगती, दीपा देवी, मनोहर सिंह निखुर्पा, खीम सिंह जीना, प्रयाग रावत, गिरीश चंद्र, ललित कुमार, जय सिंह गर्ब्याल, राजेंद्र​ सिंह, जगत सिंह पंचपाल, प्रकाश सिंह धर्मशक्तू, हीरा सिंह मर्तोलिया, गीता रावत, ममता धर्मशक्तू आदि तमाम गणमान्य जन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments