HomeUttarakhandAlmoraपुरानी गलती ना दोहराए अल्मोड़ा की जनता: पुष्कर धामी

पुरानी गलती ना दोहराए अल्मोड़ा की जनता: पुष्कर धामी

✍️ मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में मुख्यमंत्री की जनसभा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अब तक नगर का विकास नहीं बल्कि पालिका में कांग्रेस का कब्जा रहने से दुर्गति हुई। अल्मोड़ा की जनता को अब पुरानी गलती दोहरानी नहीं चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा के प्रांगण में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में जनसभा की।

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के समर्थन में बाजार में‌ जनमिलन रैली निकाली और अजय वर्मा के लिए वोट मांगे। उन्होंने रैमजे इन्टर कालेज में आयोजित जनसभा में कहा कि यहां जनता से पहले गलती हुई, उसी का परिणाम रहा कि नगर का विकास नहीं हो सका, क्योंकि पालिका में दशकों से कांग्रेस का कब्जा रहा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा का विकास भाजपा सरकार में ही संभव है। इसलिए जनता को पिछले विधानसभा चुनाव जैसी गलती नगर निगम चुनाव में नहीं दोहरानी चाहिए। इस चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों व शुरु की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और कहा भाजपा के सत्तासीन रहते प्रदेश में विकास की बयार चली है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से आम जनमानस विशेषकर गरीब तबके का उत्थान हो रहा है, क्योंकि सरकार गरीबों को गरीबी रेखा से उपर उठाने का काम कर रही है और बेरोज़गारों को स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है। नित नये रोजगार के अवसर खुल रहे हैं। धामी ने मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए आम जनता से अपील की कि सरल व्यक्तित्व के धनी भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी को मत देकर विजयश्री दिलाएं। कार्यक्रम में कई नेताओं ने​ विचार रखते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया। इस जनसभा में केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक मोहन सिंह महरा, पार्टी के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, गौरव पांडे, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, रवि रौतेला, सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल, कैलाश गुरुरानी, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, सुभाष पांडे, सिकन्दर पवार समेत कई नेता, पार्षद पद के प्रत्याशी व कार्यकर्ता व आमजन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments