HomeAccidentUS Nagar : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षिका...

US Nagar : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षिका की मौत

खटीमा | शनिवार को खटीमा में एक दुखद घटना सामने आई। यहां बाइक सवार दंपति को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों पत्नी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी अनुसार शनिवार को राजीव नगर त्रिदेव कालौनी निवासी चमनलाल चौधरी (66) बाइक से अपनी शिक्षिका पत्नी विद्या चौधरी (60) को पीलीभीत रोड स्थित बीआरसी में उच्च माध्यमिक विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान मेलाघाट रोड़ आरएलडी स्कूल के सामने एक कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना झनकईया थाना पुलिस को दी।

घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शिक्षिका विद्या चौधरी को मृत घोषित कर दिया। घायल चमनलाल का इलाज शुरू किया गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौंप दिया है। शिक्षिका की मौत की सूचना मिलते ही स्कूल में अवकाश घोषित कर शिक्षक उप जिला चिकित्सालय पहुंचे।

जानकारी के अनुसार विद्या चौधरी दिसम्बर माह में शिक्षिका पद से सेवानिवृत्त हो गई थी, लेकिन उन्हें विभाग द्वारा सेवा विस्तार दिया गया था। घायल चमनलाल विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त हो गये थे। उनके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री जूही का विवाह बैंगलूर में हुआ है। पुत्र मोहित चौधरी फ्रांस में पीएचड़ी कर रहा है, वह अविवाहित है। छोटी पुत्री कोमल भी एमबीए की पढ़ाई कर चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुत्र मोहित फ्रांस से व पुत्री जूही बैंगलूर से रवाना हुए। चमनलाल मूल रूप से गंगोलीघाट, द्वाराहाट अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments