अल्मोड़ा : गली—मोहल्ले नाच रहा कोरोना ! धारानौला चौकी इंचार्ज की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव, जनपद में एक्टिव केसों का आंकड़ा 300 पार, पढ़िये पूरी ख़बर….

0

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
तिथि — 04 सितंबर, 2020


ADVERTISEMENTS

यहां कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आज शुक्रवार को जो सीएनई के पास जनपद की रिपोर्ट आई है उसमें पुन: 25 नए कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिनमें धारानौला चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज आई रिपोर्ट में पुन: राजपुरा से 9 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन में पूर्व से ही शामिल है तथा संपूर्ण प्रभावित क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह प्रतिबन्धित है। इसके अतिरिक्त 13 केस शहर एवं आसपास के हैं। ताड़ीखेत में 01, धौलादेवी में 01 तथा लमगड़ा में भी 01 कोरोना पॉजिटिव बताया जा रहा है। ज्ञात र​हे कि अब तक कुल 759 लोग जनपद में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा 456 है और एक्टिव केस 301 हो चुके हैं।
वहीं जनपद में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते शहर में हड़कम्प मचा हुआ है। राजपुरा मुहल्ला में सर्वाधिक कोरोना पाजिटिव मरीज पाये गये है। वहीं महिला अस्पताल परिसर के आवासीय परिसर, एडम्स, रानारीधार, पोखरखाली, आईटीबीपी कैंप कार्यालय, कटारमल, नृसिंहबाड़ी, खोल्टा, रानीधारा सहित नगर व आस-पास के क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं। जनपद में तीन सैकड़ा से अधिक एक्टिव केस हो चुके हैं, जिनका बेस चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के बाद यहां बाजार में भी भीड़भाड़ कम होने लगी है तथा व्यापार प्रभावित हो रहा है। दहशत में आये लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बाजार में कई दुकानदारों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान तक बंद कर दिये हैं। कई सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थित भी प्रभावित हुई है। अलबत्ता जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर पालिका परिषद द्वारा जनता को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें
ADVERTISEMENTS