सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जल संरक्षण के प्रतीक पर्व गंगा दशहरा पर देवकी लघु वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में लोगों ने नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए चौड़ी पत्तीधार पौधे रोपे। मलड़ा ने लोगों को उनकी मांग के अनुसार बांज, बुरांश, उतीस आदि के पौधे उपलब्ध कराए और जल स्रोतों के पास अधिकाधिक संख्या में इनका रोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही पर्यावरण और जल संरक्षण की मुहिम को साकार किया जा सकेगा। कार्यक्रम में देवकी देवी, कर्नल गंगा सिंह बिष्ट, गंगा सिंह पांगती, प्रयाग रावत, प्रशांत मलड़ा, वैभव बिष्ट, मनीषा मलड़ा, ममता देवी आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




