HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: भनक लगते ही युवती पहुंची अस्पताल और खून देकर बचाई रोगी...

Bageshwar: भनक लगते ही युवती पहुंची अस्पताल और खून देकर बचाई रोगी की जान

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां आज एक युवती ने खून देकर एक बीमार की जान बचाई। कई लोगों ने युवती के सेवाभाव की प्रशंसा की और रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए आगे आकर इस युवती ने प्रेरणादायी कार्य किया।

ADVERTISEMENTSAd

हुआ यूं कि जिला अस्पताल बागेश्वर में अनर्सा, हरसीला गांव निवासी भूपाल राम 44 वर्ष उपचार के लिए भर्ती हैं। मंगलवार को उनके लिए खून की जरूरत पड़ गई, लेकिन अस्पताल के ब्लड बैंक में इनदिनों रक्त का अभाव है। डाक्टरों ने भूपाल राम के परिजनों से रक्त की व्यवस्था करने के लिए कहा, तो स्वजनों ने रेडक्रास सोसायटी के कन्हैया लाल वर्मा से संपर्क साधा। श्री वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिये रक्त की जरूरत का मैसेज शेयर किया। रेडक्रास सोसायटी द्वारा लगातार फैलाई जा रही जागृति का परिणाम था कि दुग बाजार निवासी युवती नंदिता कांडपाल पुत्री भुवन चंद्र कांडपाल सीधे जिला अस्पताल पहुंच गई और नंदिता ने एक यूनिट रक्तदान करके रोगी की जान बचाई। रेडक्रास के कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए युवाओं का आगे आना समाज की बेहतरी के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि नंदिता का यह कदम युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments