HomeBreaking Newsक्वारब : वाहनों में ओवरलोडिंग, शराबखोरी करने वालों की खैर नहीं, धड़ाधड़...

क्वारब : वाहनों में ओवरलोडिंग, शराबखोरी करने वालों की खैर नहीं, धड़ाधड़ चालान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी व यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ क्वारब चौकी पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। चौकी इंचार्ज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धड़ाधड़ा चालान करते हुए उन्हें सबक सिखाया।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों की अनदेखी, टैक्सी वाहनों में निर्धारित से अधिक सवारी बैठाने या नशे की हालत में वाहन चलाने अथवा किसी भी तरह से नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किये हैं।

आदेशों के अनुक्रम में चौकी इंचार्ज क्वारब गोविंदी टम्टा ने चौकी पुलिस टीम के साथ हाईवे पर अभियान चलाते हुए दर्जन भर वाहनों का चालान करते हुए 6 हजार रुपये जुर्माना वसूला। वहीं 10 चालान 81 पुलिस एक्ट के तहत करते हुए 2500 रुपये वसूले गये। यही नहीं होटल—ढाबों आदि की चेकिंग करते हुए शराब पीने—पिलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई गई। चौकी इंचार्ज ने कहा कि वाहनों में ओवरलोडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने अथवा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने—पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर चौकी इंचार्ज क्वारब गोविंद टम्टा के साथ कांस्टेबल आनंद राणा, प्रेम प्रकाश आदि भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments