HomeCrimeभीमताल: ये लो, दो बच्चों के बाप ने नाबालिग से किया दुष्कर्म...

भीमताल: ये लो, दो बच्चों के बाप ने नाबालिग से किया दुष्कर्म और अपने ही घर ले आया, पत्नी ने खोली पोल, गिरफ्तार

भीमताल। नैनीताल जनपद अंतर्गत भीमताल क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर अपने साथ लाने तथा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी व्यक्ति दो बच्चों का बाप है। पत्नी की तहरीर पर फौरी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर उसके गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। दूसरी ओर लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक भीमताल इलाके की एक महिला ने स्थानीय थाने में पहुंचकर इत्तला की कि उसका पति एक नाबालिग लड़की को भगाकर अपने घर ले आया। सूचना पर पुलिस ने घर पहुंची और महिला के आरोपी पति व नाबालिग लड़की को थाने ले आई। पूछताछ में नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर अपने साथ लाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों को भी पुलिस ने थाने बुलाया और लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। पूछताछ से पता चला है कि यह व्यक्ति लड़की को गत गुरूवार को कहीं ले गया और शुक्रवार को अपने साथ अपने घर ले आया। पत्नी को शक होने यह शुक्रवार दोपहर यह पोल खुल गई। 30 वर्षीय आरोपी युवक दो बच्चों का बाप है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुदकमा दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया और आज शनिवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। इस घटना की भनक लगते ही क्षेत्र के कई लोगों में गुस्सा है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments