सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी सुयालखेत से छ्योड़ीधूरा मार्ग में चल रहे सड़क कटान के कार्य के दौरान मलबा हाई वे में फेंके जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि यहां से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। रोड कटान का मलबा यहां फेंके जाने से वाहनों को आवागमन में परेशानी हो रही है और रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही है। जागरूक नागरिकों का कहना है कि संबंधित विभाग इस तरह मलबा फेंक कर सम्भावित दुर्घटनाओं को जहां एक ओर निमंत्रण दे रहा है वहीं मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए भी दिक्कत की जा रही है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।