Almora : वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पांडे का निधन अपूरणीय क्षति, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जनपद के वरिष्ठ पत्रकार व शक्ति समाचार पत्र के संरक्षक स्व. कैलाश पांडे के आकस्मिक निधन पर हर तरफ शोक की लहर…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जनपद के वरिष्ठ पत्रकार व शक्ति समाचार पत्र के संरक्षक स्व. कैलाश पांडे के आकस्मिक निधन पर हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की शोक सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पांडे का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। देवभूमि व्यापार मंडल दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि शक्ति साप्ताहिक के माध्यम से स्व. पांडे नगर व उत्तराखंड की ज्वलंत समस्याओं को उठाया करते थे। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी उनकी बढ़चढ़कर भागीदारी होती थी।

शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महा​सचिव राम प्र्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे के अलावा जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *