HomeBreaking Newsफर्जी हस्ताक्षर के जरिए हजारों की रकम हड़पने वाला शातिर चढ़ा पुलिस...

फर्जी हस्ताक्षर के जरिए हजारों की रकम हड़पने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पोस्ट ऑफिस के खाता धारकों के खातों से उनके फर्जी हस्ताक्षर कर हजारों की रकम हड़पने वाला आरोपी बसंत लाल आर्या सोमेश्वर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोप है कि उसने लोगों के खातों से 94 हजार से अधिक की धनराशि निकाल ली थी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बता दें कि एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा धारा 316 (5) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित की गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था।

वांछित बसंत लाल आर्या उम्र 43 वर्ष पुत्र धनीराम आर्य निवासी ग्राम झिझाड़, सोमेश्वर जनपद अल्मोडा है। जो कई दिनों से फरार चल रहा था। जिसके द्वारा पोस्ट ऑफिस के खाता धारकों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खाते से लगभग 94 हजार रुपए से अधिक की धनराशि निकाली गयी। सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश दी जा रही थी।गत दिवस उपरोक्त वांछित को साई पुल के पास सोमेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया। सोमेश्वर पुलिस टीम में एसआई राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, होम गार्ड मेहेंद्र गिरी, गोविद सिंह व ​वीरेंद्र राम शामिल रहे।

 

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments