HomeUttarakhandAlmoraBig News : रामनगर में धरा गया 5 हजार का इनामी तस्कर...

Big News : रामनगर में धरा गया 5 हजार का इनामी तस्कर भूपेश सिंह सैनी

भतरौजखान पुलिस टीम की कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। विगत एक फरवरी से फरार चल रहा 5 हजार का इनामी तस्कर भूपेश सिंह पुलिस गिरफ्त आ चुका है। लगभग एक माह से उसके पीछे लगी भतरौजखान पुलिस ने उसे रामनगर में धर दबोचा है। भूपेश पर इससे पूर्व भी कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले भी जेल की हवा काट चुका है।

ADVERTISEMENTSAd

ज्ञात रहे कि गत 01 फरवरी 2025 को भतरौजखान पुलिस व एसओजी द्वारा एक स्विफ्ट डिजायर से 42.515 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए 02 तस्कर जीवन आर्या व रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान वाहन चालक भूपेश सिंह मौके का लाभ उठाते हुए घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया था।

एसएसपी पींचा ने लिया एक्शन

जिसके बाद एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा फरार नशा तस्कर के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेते हुए गिरफ्तारी के लिए 5000 का इनाम घोषित किया गया था। वांटेड की गिरफ्तारी के लिए संबंधितों व पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे थे।

अपर पुलिस अधीक्षकहरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फरार नशा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। ग दिवस भतरौजखान पुलिस द्वारा फरार चल रहे इनामी अभियुक्त भूपेश सिंह सैनी को रामनगर से गिरफ्तार किया।

पहले भी कई बार जा चुका हैं जेल

आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। भूपेश सिंह सैनी के विरुद्ध थाना सल्ट में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व धारा 8/20/60 NDPS ACT पंजीकृत हैं। भूपेश सिंह सैनी पुत्र आनन्द सैनी लालडांग रामनगर जनपद नैनीताल का निवासी है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भौनखान अपर उनि मोहन चंद्रा तथा थाना भतरौजखान से कांस्टेबल हरेंद्र तोमर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments