HomeUttarakhandBageshwarदेर रात घर से भाग गया बच्चा, पुलिस—प्रशासन के भी फूल गए...

देर रात घर से भाग गया बच्चा, पुलिस—प्रशासन के भी फूल गए हाथ—पांव

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

आधी रात को खेत में इस हाल में मिला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत धारी गांव में एक नौ साल का बच्चा रात साढ़े दस बजे घर से भाग गया। जिसके बाद प्रशासन, फायर ब्रिगेड व पुलिस अलर्ट हो गई। देर रात तक चली खोजबीन के बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया गया।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, जब काफी देर खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चला तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने 112 में कॉल की। इसके बाद प्रशासन, फायर ब्रिगेड व पुलिस अलर्ट हो गई। रात में एक घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजकर 55 मिनट पर धारी गांव के नौ साल के योगेश सिंह टंगड़िया पुत्र शंकर सिंह टंगड़िया घर से गायब हो गया। काफी देर तक जब उसका पता नहीं चला तो परिजन परेशान हो गए। उन्हें अनहोली की आशंका सताते लगी। बच्चे के गायब होने की सूचना जिला प्रशासन तक पहुंच गई।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश के बाद जिला आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को अवगत किया गया। इसके बाद तहसीलदार दलीप सिंह, पुलिस, फायर सर्विस, वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई और करीब 11:40 बजे पहुंच गयी।

परिजनों से जानकारी लेने बाद रेस्क्यू अभियान चला। काफी खोज बीन करने के बाद बच्चा 12 बजकर 35 मिनट पर गांव के बाहर, मंदिर के पास खेत में छुपा मिला। इसके बाद उसे सुरक्षित परिजनों को सौपा गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments