लालकुआं। स्थानीय सेंचुरी पेपर मिल में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिल के सीईओ जे. पी. नारायण ने राष्ट्रगान के साथ झंडा रोहण किया। झंडा फहराने के बाद उन्होंने आजादी के वीर शहीदों को नमन करते हुए सभी मिल कर्मियों एंव क्षेत्रवासियों को स्वंतत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी ऐ. पी. पांडे, विजय धीमान, अनिल सेतिया, वाई के वार्ष्णेय, एस. के. बाजपेई, नरेश चंद्रा, सुभाष शर्मा सहित तमाम मिल कर्मी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

