HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: वीडीओ व वीपीडीओ परीक्षा परिणाम पर उठाई अंगुली

Bageshwar News: वीडीओ व वीपीडीओ परीक्षा परिणाम पर उठाई अंगुली

-युवाओं ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
गत दिनों घोषित वीडीओ व वीपीडीओ के परिणाम पर युवाओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर दोबारा एक ही पाली में परीक्षा कराने की मांग की है। साथ ही अधीनस्थ चयन आयोग के अध्यक्ष व सचिव को हटाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएम को लिखे पत्र में युवाओं का कहना है पांच दिसंबर 2021 को तीन पारियों में उत्तराखंड अधीनस्थ्य चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की। जिसका परिणाम सात अप्रैल को जारी हुआ है। इसमें अनेख खामियां गिनाई हैं। युवाओं का कहना है कि नॉर्मलाइजेसन के नाम पर मेहनती छात्रों के साथ छलावा हुआ है। उनका कहना है कि आयोग पहले भी कई विवादों में रह चुका है। धांधली की आशंका जताते हुए उन्होंने दोबारा परीक्षा एक पाली में कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जीवन दानू, सुंदर दानू, प्रकाश बघरी, खुशाल दानू, रेनू पांडेय, कविता कठायत, मनीषा गोस्वामी, चांदनी कोरंगा, हेमा पांडे, चंदन कोरंगा व मंजू गड़िया आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments